publicuwatch24.-रायपुर। साय सरकार ने मीसाबंदियों को पेंशन देना पुनः प्रारंभ किया है, सीएम साय ने अपने ट्वीट में लिखा, माँ भारती के सच्चे सपूत कोमलचन्द जैन एवं श्री शिव कुमार सोनी जी को मेरा बारंबार प्रणाम। साथ ही उन एक लाख से अधिक मीसाबंदियों के तप, त्याग और बलिदान को नमन, जिन्होंने दमनकारी सोच के विरुद्ध संघर्ष कर लोकतंत्र-विरोधी साजिशों को नाकाम किया और हमें व हमारी आने वाली पीढ़ियों को लोकतंत्र का अमर वरदान प्रदान किया।
25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह काला दिन है, जब इंदिरा सरकार ने सत्ता की दंभ में देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की हत्या और स्वतंत्रता का गला घोंटने का कुकृत्य किया था। उस भयावह दौर में यदि हमारे मीसाबंदियों ने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष का परिचय न दिया होता, तो देश का लोकतंत्र जंजीरों में जकड़ा रह जाता।
हमारी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्षों का सम्मान करते हुए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा रोकी गई उनकी पेंशन को पुनः प्रारंभ किया है। साथ ही विधिक प्रावधान कर उन्हें व उनके परिजनों के सम्मान, अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा को स्थायी संरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि राष्ट्र के इन सच्चे लोकतंत्र सेनानियों का योगदान सदैव आदरपूर्वक स्मरण किया जाता रहे। लोकतंत्र की रक्षा में उनका त्याग हम सबके लिए प्रेरणा और संकल्प का स्रोत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
