publicuwatch24.-महासमुंद। कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के सुव्यवस्थित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से जिले में केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विजय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए परीक्षा की गोपनीयता एवं अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर लंगेह ने सभी केंद्राध्यक्षों को निर्धारित रूट चार्ट का अनिवार्य रूप से पालन करने, परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सुव्यवस्थित ढंग से बैठाया जाए एवं शौचालय तथा बाथरूम की स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की स्थिति में तत्काल तहसीलदार, एसडीएम अथवा फ्लाइंग स्क्वॉड को सूचना दी जाए। साथ ही विद्यार्थियों की काउंसलिंग कर परीक्षा के भय को दूर करने पर भी विशेष बल दिया गया।
कलेक्टर लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण की समीक्षा करते हुए शेष विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नाम अथवा अन्य विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में फॉर्म-3 भरकर संबंधित विकासखंड कार्यालय में जमा करने के निर्देश भी दिए गए। सत्र 2025-26 में विभिन्न मदों में प्राप्त राशि के संबंध में उन्होंने विद्यालयों को निर्देशित किया कि प्राप्त राशि का नियमानुसार एवं समयबद्ध व्यय करें, ताकि शेष राशि शीघ्र प्राप्त होकर विद्यालय विकास कार्यों में उपयोग की जा सके।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
