publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज निर्धारित प्रोटोकॉल के स्थान के बजाय अचानक दूसरी जगह लैंड हो गया, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस असामान्य लैंडिंग के कारण अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और सुरक्षा व्यवस्था में तुरंत सक्रियता दिखानी पड़ी। हेलीकॉप्टर के निर्धारित स्थान से हटकर लैंड करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अरपा महोत्सव और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रमों के बाद उनका नाइट हॉल्ट गौरेला में तय किया गया था। प्रोटोकॉल के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर पेंड्रा हेलीपैड में उतरना था। लेकिन हेलीकॉप्टर पेंड्रा की बजाय गौरेला गुरुकुल स्कूल में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड में उतर गया।
हेलीकॉप्टर के अनियोजित लैंडिंग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अफसर दौड़ते हुए गुरुकुल हेलीपैड पहुंचे। बताया गया कि लगभग 10 मिनट तक हेलीकॉप्टर वहीं खड़ा रहा, जिसके बाद पायलट ने इसे पेंड्रा हेलीपैड तक उड़ाया और मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे। सुरक्षा के लिहाज से इस घटना को बड़ी चूक माना जा रहा है। इससे प्रशासन में सुरक्षा इंतजामों और पायलट के निर्णय प्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार, मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग स्थान बदलने की जानकारी
सुरक्षा और जिला प्रशासन को पहले से मिलती है ताकि आवश्यक तैयारी की जा सके। लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ। सूत्रों ने बताया कि संभवत: पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच मिस कम्युनिकेशन के कारण हेलीकॉप्टर ने तय हेलीपैड की बजाय अस्थायी हेलीपैड में लैंड किया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
