publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इसी कड़ी में मौदहापारा पुलिस द्वारा मेकाहारा के पास आकस्मिक चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए। चेकिंग के दौरान आरोपी अग्नि यादव पिता राजेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी दलदल सिवनी थाना पंडरी जिला रायपुर एवं मुकेश यादव पिता रिखी यादव उम्र 18 वर्ष निवासी दलदल सिवनी महावीर चौक थाना पंडरी जिला रायपुर को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मौदहापारा में पृथक-पृथक अपराध क्रमांक 26/2026 एवं 27/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इसी क्रम में सेंट्रल जोन क्षेत्र में फरार एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीपी कोतवाली डिवीजन के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, गोल बाजार, मौदहापारा एवं थाना गंज क्षेत्रों से दर्जन भर स्थाई वारंटी एवं लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने वाले असामाजिक तत्वों तथा फरार वारंटियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत रहे और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
