publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी एवं सघन चेकिंग की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बोराई क्षेत्र अंतर्गत चेक पोस्ट बोराई में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 4 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे वाहन चेकिंग के दौरान यात्री बस “नरेश” क्रमांक CG-07-E-4433, जो कोरापुट (उड़ीसा) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही थी, को रोककर चेक किया गया। बस में लोवर बर्थ क्रमांक 23 एवं 24 में बैठी दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिनके पास तीन ट्रॉली बैग रखे हुए थे। संदेह होने पर दोनों महिलाओं को बस से उतारकर गवाहों की उपस्थिति में उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीन सूटकेस में कुल 08 बंडलों में रखा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
बरामद गांजे का कुल वजन 35 किलो 783 ग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 17,89,150/- रूपए (सत्रह लाख नवासी हजार एक सौ पचास रुपये) है। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बोराई में धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों के नाम रेखा रानी, पति – अजय कश्यप, उम्र – 30 वर्ष निवासी – वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट कोमल चौधरी, पति -चैतराम चौधरी, उम्र – 29 वर्ष निवासी – दतिया, पोस्ट खामनी, जिला – नवरंगपुर (स्थायी पता – मथुरा, (उत्तर प्रदेश)
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
