publicuwatch24.-कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर आ रही है। खबर कुछ ऐसी है कि, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिला। इस मामले को लेकर विधायक भावना बोहरा ने संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को फटकार लगाई। चलिए आपको पूरा मामला बताते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां के ठाठापुर में स्थित एक गैस एजेंसी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद विधायक ने सख्त रवैया अपनाया और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई।
बता दें कि, ठाठापुर क्षेत्र के कई पात्र हितग्राहियों ने शिकायत की थी कि उन्हें लंबे समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकृत उपभोक्ता हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा। इसी को लेकर, विधायक भावना बोहरा एक्शन मोड में दिखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक भावना बोहरा ने फोन पर ही गैस एजेंसी से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पात्र हितग्राहियों को किसी भी हाल में गैस सिलेंडर से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। विधायक ने निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं और भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा न आएं।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
