publicuwatch24.-राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी राजिम कुंभ कल्प नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। राजिम कुंभ (कल्प) 1 फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 1 फरवरी को कुंभ कल्प का शुभारंभ करेंगे।
शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज, स्वामी राजीव लोचन दास महाराज, आचार्य स्वामी राकेश जी महाराज, आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, संत श्री कौशलेन्द्र रामजी महाराज, अध्यक्ष राम नाम संत समाज, सारंगढ़, बालयोगेश्वर बालयोगी रामबालक दास जी महाराज, पटेश्वर धाम बालोद, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, संत श्री परमात्मानन्द जी महाराज, गोरखपुर धाम पेंड्रा, मध्यप्रदेश, संत श्री गोकुल गिरि जी महाराज, लोमस ऋषि आश्रम राजिम, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, प्रजापिता ब्रहमकुमारी हेमा बहन, राजिम, दंडी स्वामी श्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, श्री चक्रमहामेरुपीठम मुंगेली, महंत श्री नरेन्द्र दास जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री निर्माेही अखाड़ा, स्वामी श्री विराम देवाचार्य जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज जबलपुर, मध्यप्रदेश, महंत श्री उमेशानंद गिरी जी महाराज, श्री सिद्धिविनायक आश्रम राजिम, संत श्री विचार साहेब जी महाराज, श्री कबीर संस्थान गोबरा नवापारा, रायपुर, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, संत युधिष्ठिर लाल महाराज, शदाणी दरबार रायपुर, महंत बी.आर. जोशी, सतनाम पंथ, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, नवापारा गरियाबंद सहित सम्माननीय संत विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन शाम 6ः30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से एवं संध्या 7 बजे से कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा। इसी तरह 9 से 11 फरवरी 2026 को संत श्री गुरूशरण जी महाराज (पण्डोखर सरकार) का संत समागम स्थल त्रिवेणी संगम राजिम में सत्संग दरबार आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक सत्संग दरबार का आयोजन होगा।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
