publicuwatch24.-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में दो बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. वहीं, सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में आईईडी (IED) बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है.
बीजापुर के दक्षिण इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. सुबह करीब 7:00 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सूत्रों के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया है. जवानों ने मौके से नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है. फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.
मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया. डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी, और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम जब लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी, तब सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलोग्राम के 02 IED बम बरामद हुए.
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
