publicuwatch24.-एमसीबी। कलेक्टर डी राहुल वेंकट के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला एमसीबी द्वारा तंबाकू नियंत्रण को लेकर सघन अभियान चलाया गया अभियान के तहत खड़गवां एवं गजमरवापारादृपौंडीडीह क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां, पीएम एकलव्य स्कूल पोड़ीडीह, स्वामी आत्मानंद स्कूल खड़गवां तथा शासकीय बालक मिडिल स्कूल खड़गवां के 100 गज दायरे में संचालित किराना दुकानों, चाय ठेलों, पान दुकानों एवं गुमटियों की जांच की गई।
जांच के दौरान तंबाकू युक्त पदार्थों की अवैध बिक्री पाए जाने पर कोटपा अधिनियम 2003 ( COTPA Act ) की धारा 4 एवं 6 के अंतर्गत 13 पान ठेलों, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों, गुमटियों, होटल एवं चाय दुकानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 2,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों को स्कूलों के आसपास तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी गई तथा पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही गई। इस कार्रवाई में कोटपा नोडल अधिकारी डॉ. कीर्ति चौहान, डॉ. विक्की टोप्पो, चिकित्सा अधिकारी डॉ. करन, राजस्व विभाग खड़गवां, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से औषधि निरीक्षक विकास लकड़ा एवं आलोक मिंज तथा खड़गवां थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि बच्चों एवं किशोरों को तंबाकू के दुष्प्रभाव से बचाने तथा कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
