publicuwatch24.-अंबिकापुर। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान चिकित्सकों के सामने एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला आया है। 62 वर्षीय महिला महेश्वरी की मृत्यु के बाद जब शव परीक्षण किया गया, तो उसके पेट से पेट कुछ ऐसा निकला जिसे देख डॉक्टर भी हैरान रह गए। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतू बाग ने बताया कि मृतका पिछले करीब 20 वर्षों से पेट में लगातार सूजन के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। इसके बावजूद उसने कभी चिकित्सकीय जांच या उपचार नहीं कराया।
जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को महिला को अचानक चक्कर आया, जिससे वह गिर पड़ी। इसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के पश्चात जब पोस्टमॉर्टम किया गया, तब यह गंभीर चिकित्सकीय स्थिति सामने आई। 62 वर्षीय महिला महेश्वरी की मृत्यु के बाद जब पोस्टमॉर्टम किया गया, तो उसके पेट से लगभग 20 वर्ष पुरानी गर्भाशय रसौली (फाइब्राइड) निकाली गई। पोस्टमॉर्टम में सामने आई रसौली का वजन करीब 11 किलोग्राम तथा परिधि लगभग 32 इंच पाई गई। इतनी बड़ी और लंबे समय से शरीर में मौजूद रसौली को देखकर वरिष्ठ चिकित्सक भी हैरान रह गए।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
