publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभागीय बैठकों में व्यस्त रहेंगे. सुबह 11 बजे के बाद मंत्रालय स्थित महानदी भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे, जहां विभागीय कार्यों और प्रगति को लेकर चर्चा की जाएगी. शाम 5 बजे मुख्यमंत्री रायपुर न्यू सर्किट हाउस में ई-प्रगति को लेकर प्रेस वार्ता करेंगे. इसके बाद शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित है. आम आदमी पार्टी ने इसे बढ़ाकर 28 फरवरी तक करने की मांग की है. आप नेताओं का दावा है कि करीब 5 लाख किसान अब तक धान नहीं बेच पाए हैं, जिसका मुख्य कारण ऑनलाइन पोर्टल में टोकन नहीं मिलना है. इस मुद्दे को लेकर आप के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने आज 29 जनवरी को प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम का ऐलान किया है. राजधानी सहित जिला मुख्यालयों और नेशनल हाईवे-30 पर अभनपुर के मोहन ढाबा के पास दोपहर 12 बजे प्रदर्शन किया जाएगा.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
