Publicuwatch24.com-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे (लड़का) को जन्म दिया है। वह दुष्कर्म पीड़िता है। नाबालिग अवस्था और समय से पहले बच्चे का जन्म डॉक्टरों के लिए चुनौती बनी हुई थी लेकिन डॉक्टरों ने पूरी सावधानी से डिलीवरी कराई। दोनों की हालत अब ठीक है लेकिन 15 साल की उम्र में दुष्कर्म पीड़िता का मां बनना समाज में बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।
दरअसल पूरा मामला बसदेई पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता के घर गांव के ही मोहम्मद आजम का आना-जाना था। उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। पिछले साल नवंबर में पीड़िता जब 6 माह की गर्भवती हुई, तब स्कूल के शिक्षकों को इसका पता चला और उन्होंने परिजनों को इस बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने फौरन केस दर्ज कर आरोपी मोहम्मद आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अजय मरकाम ने कहा कि एक नाबालिग बच्ची अस्पताल आई थी और उसकी डिलीवरी हो गई। वह 15 साल की है। बच्चा कम वजन का है और वह समय से पहले पैदा हो गया। वह अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल जच्चा-बच्चा स्वस्थ है। दोनों को कोई खतरा नहीं है। अस्पताल प्रशासन पूरा ध्यान रख रहा है। अग्रिम कार्यवाही की गई है।
पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी 9वीं क्लास में पढ़ती है। स्कूल की तरफ से हमें पता चला कि बेटी की तबीयत खराब है। वह उल्टी कर रही है। फिर हम लोग (परिजन) स्कूल गए। वहां से उसे अस्पताल लेकर आए, जहां उसने एक लड़के को जन्म दिया। ऐसे में अब नाबालिग पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन आर्थिक संकट से जूझते परिवार के हित में प्रशासन क्या करेगा, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
