publicuwatch24.-बिलासपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव महोदया रीना बाबा साहेब कंगाले की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संघ की महामंत्री वीणा किरण ने कैलेंडर के माध्यम से विभागीय कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और
कर्मचारियों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि सेवा-भाव, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नटवर सिंह राठौर, उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह, शशि सिंह, श्याम वस्त्रकार एवं रायपुर जिले से वीणा किरण, सरिता अग्रवाल व शुभा गुप्ता भी उपस्थित थे। माननीय अतिथियों ने संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी-कर्मचारियो के अनुशासन, संवेदनशीलता और जवाबदेही का विभागीय कार्यों में विशेष महत्व है। इनके माध्यम से ही शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का मूर्तरूप प्रदेश की अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देता है। इसके लिए विभाग के सभी अधिकारियों हेतु शुभकामनाएं व्यक्त किया गया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
