publicuwatch24.-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा से रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मुलाकात की। X में शेयर करते गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने आज मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की, इस अवसर पर रायपुर में बेहतर कानून-व्यवस्था और सशक्त पुलिसिंग के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कमिश्नर का पद ज्वॉइन कर लिया है। इससे पहले वे आईजी, बिलासपुर रेंज के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की SP बनाई गई हैं। अमित तुकाराम कांबले (IPS-2009) को कांकेर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, रायपुर नगरीय बनाया गया है। रायपुर SSP डॉ लाल उमेद सिंह को जशपुर भेजा गया है।
जशपुर SSP शशिमोहन सिंह को रायगढ़ भेज दिया गया है। इसी आदेश के तहत रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को दुर्ग रेंज से स्थानांतरित कर बिलासपुर रेंज आईजी बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से दुर्ग रेंज आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो अब तक पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था संभाल रहे थे, उन्हें आईजी, राजनांदगांव रेंज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 और पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं।
Trending
- स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज
- किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान
- राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात
- गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा में 9 बजे से
- जीके इलेक्ट्रिक के खुशहाल 4000 कस्टमर : मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री ने सराहा
- खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
- मां दंतेश्वरी मंदिर से आभूषण चोरी, दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम
Saturday, January 24
