Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

    January 24, 2026

    किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान

    January 24, 2026

    राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

    January 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज
    • किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान
    • राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात
    • गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा में 9 बजे से
    • जीके इलेक्ट्रिक के खुशहाल 4000 कस्टमर : मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री ने सराहा
    • खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन
    • मां दंतेश्वरी मंदिर से आभूषण चोरी, दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, January 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

      January 24, 2026

      किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान

      January 24, 2026

      राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

      January 24, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात

      January 24, 2026

      जीके इलेक्ट्रिक के खुशहाल 4000 कस्टमर : मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और परिवहन मंत्री ने सराहा

      January 24, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित, 200 से अधिक नव मतदाताओं को मिले ईपिक कार्ड
    छत्तीसगढ

    उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित, 200 से अधिक नव मतदाताओं को मिले ईपिक कार्ड

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJanuary 23, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-महासमुंद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज सुबह 10 बजे जिला पंचायत में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया, वहीं नव पंजीकृत मतदाताओं को पहचान पत्र (ईपीआईसी कार्ड) प्रदान किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनीता डहरिया ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जो जनता के लिए और जनता द्वारा संचालित होता है। उन्होंने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त कर्तव्यों के निर्वहन हेतु संवैधानिक कर्तव्यों और अधिकार प्रदत्त किया गया है। साथ ही देश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई है, ताकि चुनाव प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
    उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी दबाव अथवा प्रलोभन से मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सही सरकार का चुनाव आवश्यक है और मतदान इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त एक महत्वपूर्ण अधिकार है। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का पालन करना भी प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पहले हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, तभी अधिकारों का सही उपयोग संभव है। मतदान का अधिकार लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है। कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महासमुंद जिले में लगभग 8 लाख मतदाता हैं और नए मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में शामिल न हो।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने कहा कि लोकतंत्र में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं और प्रत्येक मतदाता का एक ही वोट होता है। 18 वर्ष पूर्ण करने पर प्रत्येक नागरिक को मताधिकार प्राप्त होता है, जो एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहता है और हमें शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता को और मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, रवि साहू, अनुविभागीय अधिकारी अक्षा गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। साथ ही जिले के सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ली गई।
    कार्यक्रम के दौरान मतदाता अधिकार एवं जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व और जिम्मेदारियों की जानकारी मिली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ श्रीमती सुधा रात्रे लेखा पटेल, हेमलता निषाद, अंजू प्रजापति को सम्मानित किया गया। साथ ही नव मतदाता डगेश साहू, आदित्य गोतमारे, कुणाल यादव, आयुष सोनी सहित 10 युवाओं को ईपिक कार्ड प्रदान किया गया एवं बैच लगाकर सम्मान किया गया। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा में 9 बजे से

    January 24, 2026

    मां दंतेश्वरी मंदिर से आभूषण चोरी, दरवाजा तोड़कर वारदात को दिया गया अंजाम

    January 24, 2026

    अपर कलेक्टर एसडीएम तहसीलदार और खनिज अफसरों को ग्रामीणों ने घेरा

    January 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13586/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202314

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202010

    किस दिन बाल धोना होता है शुभ और क्या होता है असर ?

    February 6, 20239
    Don't Miss
    रायपुर

    स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

    By Publicuwatch AutherJanuary 24, 20260

    ‘स्मृति शेष स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल : साहित्य की खिड़कियां’ विषय पर हुई परिचर्चा छत्तीसगढ़…

    किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान

    January 24, 2026

    राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

    January 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने की सौजन्य मुलाकात

    January 24, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल की रचनाएं साधारण मनुष्य के असाधारण जीवन का दस्तावेज

    January 24, 2026

    किसानों को झटका, मंत्री ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर दिया बड़ा बयान

    January 24, 2026

    राज्यपाल डेका से नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर शुक्ला ने की सौजन्य भेंट

    January 24, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025229

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202314

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202010
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.