Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनभागीदारी से जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति की दिशा में ग्राम पंचायत हिड़पाल की पहल

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनभागीदारी से जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति की दिशा में ग्राम पंचायत हिड़पाल की पहल
    • सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी
    • सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित पहल, लकवा पीड़ित दो जरूरतमंदों को मिली व्हीलचेयर
    • अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’
    • उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
    • मेहनत, लगन एवं समर्पण से मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

      October 13, 2026

      सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

      October 13, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित पहल, लकवा पीड़ित दो जरूरतमंदों को मिली व्हीलचेयर

      October 13, 2026

      अमृतधारा: जब कोरापानी के आंगनों में मुसकराया ’जल जीवन’

      October 13, 2026

      उप मुख्यमंत्री ने बोड़ला में 60 लाख रूपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

      October 13, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक
    सरगुजा

    आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर ने ली एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों की समीक्षा बैठक

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJanuary 21, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-सूरजपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर, सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) की अध्यक्षता में सूरजपुर जिले में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    बैठक में बताया गया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र – 04 प्रेमनगर, 05 भटगांव एवं 06 प्रतापपुर – में वर्तमान में कुल 980 मतदान केंद्र हैं। पूर्व में 889 मतदान केंद्र थे, जिन्हें युक्तियुक्तरण के तहत 91 नए मतदान केंद्र जोड़कर बढ़ाया गया है।
    विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा के उपरांत 28 अक्टूबर 2025 की स्थिति में जिले में कुल 7,40,212 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 6,65,504 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए। प्राप्त गणना प्रपत्रों के अनुसार 21,028 मृत मतदाता, 38,656 स्थानांतरित मतदाता, 6,465 दोहरी प्रविष्टि वाले, 7,962 अनुपस्थित तथा 597 अन्य श्रेणी के मतदाता चिन्हित किए गए। इस प्रकार कुल 74,708 मतदाताओं के गणना प्रपत्र इन कारणों से प्राप्त नहीं हुए।
    23 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत जिले में 3,36,855 पुरुष, 3,28,642 महिला तथा 7 तृतीय लिंग मतदाता सहित कुल 6,65,504 मतदाता दर्ज किए गए हैं। तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 10,025 मतदाताओं को कैटेगरी ‘सी’ में रखा गया है। कैटेगरी ‘सी’ में वे मतदाता शामिल हैं, जिनका स्वयं अथवा जिनके पिता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेज सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। विधिवत सुनवाई के बाद स्वीकार किए गए नामों को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
    नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। 23 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 की अवधि में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के अनुसार 14,057 तथा अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के अनुसार 1,613 भावी मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिले के शासकीय महाविद्यालयों से 311 एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों से 1,441 फॉर्म-06 प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल 17,422 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु आवेदन मिले हैं। वहीं, नाम विलोपन के लिए 837 फॉर्म-7 तथा संशोधन एवं स्थानांतरण के लिए 1,324 फॉर्म-08 प्राप्त हुए हैं।
    बैठक में आयुक्त एवं रोल आब्जर्वर द्वारा कैटेगरी ‘सी’ के मतदाताओं की सुनवाई प्रक्रिया तथा मतदान केंद्रों में लॉजिकल एरर के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस पर उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय से कार्य किए जाने की बात कही और निर्वाचन कार्यों की सराहना की।
    राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मतदाताओं से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की जानकारी प्रत्येक साप्ताहिक बैठक में साझा की जा रही है, तथा संपूर्ण प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिस पर किसी भी दल को कोई आपत्ति नहीं है। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा की कहानी: लौकी की खेती से वासुदेव प्रधान की बढ़ी आमदनी, एक हेक्टेयर में कमाए 2.07 लाख रुपये

    September 23, 2026

    घर में शौचालय से आराधना के परिवार की बदली दिनचर्या, बरसात में मिली बड़ी राहत

    September 23, 2026

    सेवा की कहानी : डबरी से सिंचाई को मिला सहारा, मछली पालन बना अतिरिक्त आय का जरिया

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    जनभागीदारी से जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति की दिशा में ग्राम पंचायत हिड़पाल की पहल

    By Publicuwatch AutherOctober 13, 20260

    publicuwatch24.–दंतेवाड़ा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड गीदम की ग्राम पंचायत हिड़पाल में 8 अक्टूबर…

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर त्वरित पहल, लकवा पीड़ित दो जरूरतमंदों को मिली व्हीलचेयर

    October 13, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनभागीदारी से जल संरक्षण और नियमित पेयजल आपूर्ति की दिशा में ग्राम पंचायत हिड़पाल की पहल

    October 13, 2026

    सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर सूरजपुर में दौड़े 800 प्रतिभागी

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

    October 13, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.