publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक चल रही है। इस बैठक में रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ राज्य में 31 जनवरी तक चल रही धान खरीदी की समय-सीमा को आगे बढ़ाने को लेकर मंथन किया जाएगा। दोनों ही विषयों को कैबिनेट बैठक के प्रमुख एजेंडे के रूप में शामिल किया गया है।
बैठक के समय और स्थान में बदलाव किया गया है। पहले यह बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे मुख्यमंत्री हाउस में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी मंत्रियों, सीनियर अधिकारियों और संबंधित विभागों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, आज की कैबिनेट बैठक में रायपुर पुलिस कमिश्नर के क्षेत्र विस्तार से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के तहत नवा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्सों को रायपुर पुलिस कमिश्नरी के दायरे में शामिल करने की योजना बनाई गई है। इस संबंध में गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन के स्तर पर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
