publicuwatch24.-सूरजपुर। विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री कपिल देव पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) द्वारा विकासखंड प्रेमनगर के ग्राम नवापारा कला में हृदय रोग से पीड़ित बच्ची आल्या, पिता श्री धन साय के निवास पर गृह भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि बच्ची का सफल निःशुल्क ऑपरेशन आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के माध्यम से श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, रायपुर में कराया गया था।
गृह भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा बच्ची का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा परिजनों से बच्ची के वर्तमान स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जांच में बच्ची पूर्णतः स्वस्थ पाई गई। उपचार से संतुष्ट परिजनों ने जिला प्रशासन सूरजपुर एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले के हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल, रायपुर के सहयोग से निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से जिले के जरूरतमंद बच्चों को समय पर उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल रही है, जिससे उनके जीवन को नई दिशा मिल रही है।
Trending
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत
- सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
- स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
Saturday, September 26
