publicuwatch24.-बालोद। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति से चांदी के दो मुकुट और अन्य सिंगार सामग्री चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कमरौद हनुमान मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी मंदिर में इसी तरह की चोरी हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी ने गुण्डरदेही थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
Trending
- ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ की थीम पर थिरके विद्यार्थी -गीताक्षरा साहू बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
- 5 संस्थानों में जांच, वैक्सीन भंडारण और कोल्ड चेन व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण
- विशेष लेख : जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर
- गांव विकास के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति, सड़क निर्माण सहित कई अहम फैसले
- सुशासन तिहार- सेमरदर्री में जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का सशक्त मंच
- किरंदुल में ‘इको पार्क’ की पहल-विकास के साथ दिखेगी भारतीय जैव विविधता की झलक
- सुशासन तिहार बना उम्मीदों का सहारा- किसान भवन सिंह को मौके पर मिली किसान किताब
- सुशासन तिहार की तैयारियों की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा
Saturday, May 2
