publicuwatch24.-मुंगेली. राजस्थान और दिल्ली की निजी यात्रा छत्तीसगढ़ के एक थाना प्रभारी की अंतिम यात्रा बन गई. राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे के पास अचानक कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वह मुंगेली जिले के जरहागांव थाना के प्रभारी थे. उनकी पत्नी तखतपुर में शिक्षिका है. घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक है. इस संबंध में मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा अपने साथियों के साथ निजी यात्रा पर थे और हादसे की सूचना मिलते ही भरतपुर पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है. वर्तमान में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, टीआई नंदलाल पैकरा राजस्थान के भरतपुर जिले में एक ढाबे से खाना पैक कराने के लिए सड़क किनारे खड़े थे. इस दौरान उनके हाथ में रखी रोटी पर अचानक कुत्तों ने झपट्टा मारने की कोशिश. कुत्तों से बचने की कोशिश में वह ट्रक की चपेट में आ गए. नंदलाल पैकरा के आकस्मिक निधन से न केवल मुंगेली पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपने कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे. उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
