publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व और नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने जनहितकारी अभिनव पहल की गयी है. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी) द्वारा विगत बैठक में लिए गए संकल्प के पालन में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करवाने 8 अभियंताओं को सम्मिलित करते हुए नगर निगम रायपुर के जल बोर्ड का गठन कर दिया है और रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल समस्या का समाधान हेतु आवश्यक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में अभियंताओं को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौप दिए हैँ.
नगर निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर नगर पालिक निगम रायपुर में गठित जल बोर्ड में प्रभारी अधीक्षण अभियंता अमृत मिशन मुख्यालय राजेश नायडू को अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता प्रधानमंत्री आवास योजना राजेश राठौर को अतिरिक्त प्रभार, प्रभारी कार्यपालन अभियंता योजना शाखा एवं 15वां वित्त आयोग के प्रशासनिक कार्य दायित्व से मुक्त करते हुए अंशुल शर्मा जूनियर को पूर्ण प्रभार, नर सिंग फरेन्द्र कार्यपालन अभियंता जलप्रदाय एवं फिल्टरप्लांट नर सिंग फरेन्द्र को अतिरिक्त प्रभार,नगर पालिक निगम जोन 8 सहायक अभियंता अनुराग पाटकर को अतिरिक्त प्रभार, अमृत मिशन मुख्यालय उप अभियंता रमेश पटेल को अतिरिक्त प्रभार, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उप अभियंता योगेन्द्र साहू को अतिरिक्त प्रभार और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड उप अभियंता शुभम तिवारी को नगर पालिक निगम रायपुर में एमआईसी के संकल्प के पालन में के गठित जल बोर्ड में अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.
महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व और नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम की एमआईसी द्वारा लिए गए संकल्प के पालन में नगर पालिक निगम रायपुर में गठित जल बोर्ड में सम्मिलित 8 अभियंताओं को आयुक्त विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने,राइर्जिंगमैन और डिस्ट्रिब्यूशन लाईन का निरीक्षण कर पेयजल नेटवर्क को मानचित्र/ नक्शे में प्रस्तुत करने, नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोनों और वार्डों का भ्रमण कर पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों का चिन्हाँकन कर कारण सहित विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने, पेयजल समस्या ग्रस्त क्षेत्रों की समस्या के समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने का प्रशासनिक कार्य दायित्व सौप दिया है और उक्ताशय के प्रशासनिक आदेश को तत्काल प्रभावशील कर दिया है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
