publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था बिल्कुल सुचारू और पारदर्शी चल रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों की अच्छी-खासी भीड़ लग रही है। शासन की किसान हित वाली नीतियांे और बेहतर प्रबंधन का अब असर दिख रहा है।
महुआटोली, कुनकुरी उपार्जन केंद्र पर अपनी फसल बेचने पहुंचे किसान श्री इंद्र चौहान ने कहा कि यहां सब कुछ बहुत आसान और व्यवस्थित था। कोई परेशानी नहीं हुई। कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। टोकन समय पर मिला, पर्ची कटाई से तौल तक सब क्रम से चला। बारदाना भी खूब उपलब्ध था। श्री चौहान ने बताया कि ऑनलाइन टोकन और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से समय की बचत हो रही है। शासन ने जो व्यवस्था की है, उसकी तारीफ करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार। समर्थन मूल्य पर सही दाम मिलने से हमें आर्थिक सुरक्षा मिली है।
जिले के सभी केंद्रों पर नियमित धान आ रहा है। किसानों को टोकन, तौल, भुगतान जैसी प्रक्रियाएं तेजी से हो रही है। इससे किसानों का भरोसा बढ़ा है। जशपुर प्रशासन ने कहा कि धान खरीदी को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
