publicuwatch24.–बिलासपुर। सरकंडा के विजयापुरम इलाके में शनिवार सुबह घरेलू कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया, क्योंकि यहां करीब 400 कामवाली बाई अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठ गई थी। उनकी मांग है कि सैलरी बढ़ाई जाए, महीने में 3 दिन की छुट्टी दी जाए और सोसायटी तक पहुंचने के लिए अलग से भाड़ा दिया जाए। बता दें कि विजयापुरम कॉलोनी में करीब 1500 मकान है। इस के पीछे ही अटल आवास है जहां की अधिकांश महिलाएं झाड़ू-पोछा, बर्तन करने विजयापुरम इलाके में आती है। लेकिन अटल आवास से विजयापुरम तक पहुंचने वाला रास्ता सुरक्षा का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है, जिससे अब बाइयों को 4-5 किलोमीटर दूरी तय कर काम पर पहुंचना पड़ रहा। उनकी मांगों में सबसे प्रमुख यहीं मांग है कि इस रास्ते को खोला जाए नहीं तो आने जाने का अलग से भाड़ा दिया जाए।
सोसायटी निवासी एक महिला एडवोकेड नुपूर ने बताया कि काम वाली बाई अचानक नहीं आई। ना ही फोन कर जानकारी दी है और फोन करने पर उठाई तक नहीं। अब हमें सफर करना पड़ रहा है। सारा काम छोड़कर कोर्ट जाना मेरी पहली प्रॉयरटी है। सैलरी बढ़ाने को लेकर वकील नुपूर ने कहा कि काम का कोई फिक्स सैलरी नहीं है, सब जगह अलग-अलग रेट है। जितनी जरूरत हमें उनकी है उतनी ही जरूरत उन्हें हमारी है। दोनों को समझकर चलना होगा।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
