publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे ने आज सूरजपुर जिले के लटोरी तहसील के संजयनगर में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री श्रीमती रजवाड़े ने कहा कि यह भवन पंचायत के राशनकार्ड धारकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा।
नवनिर्मित भवन से पंचायत के 436 राशनकार्ड धारकों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा दुकान संचालनकर्ता समूह को भी किराए के भवन में संचालन से मुक्ति मिलेगी, जो उनके लिए राहत की बात है।
खाद्यान्न भंडारण में होगी सुविधा
नवीन भवन में खाद्यान्न के वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण भंडारण की समुचित व्यवस्था की गई है। इससे खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी और ग्रामीणों को बेहतर गुणवत्ता का राशन उपलब्ध हो सकेगा।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस सुविधा का समुचित उपयोग करें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
