publicuwatch24.-रायपुर। जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और नगर पालिक निगम सयपुर के आयुक्त विश्वदीप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमाक 4 के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण सरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर मोती पतंग भंडार बूढापारा और संजय पतंग भडार सत्ती बाजार का नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू, उप अभियंता नगर निवेश हिमाशु चंद्राकर, नगर निगम जोन 4 राजस्व एवं नगर निवेश विभाग की टीम के कर्मचारियों सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मचारियो की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान मोती पतंग भडार बूढापारा से 110 नग और संजय पतग भंडार सत्ती बाजार से 55 नग प्रतिबंधित चाइनीज मांझा मिला, जिसे तत्काल स्थल पर जप्त कर लिया गया है और आगे नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सम्बंधित दोनों पतंग दुकान सचालको को भविष्य के लिए चाइनीज मांझा मिलने पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की स्पष्ट चेतावनी स्थल पर दी गयी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
