publicuwatch24.com-रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर-28 स्थित मिनी मार्केट में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान सहित कई अन्य दुकानें आकर जलकर खाक हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गया है। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे नुकसान और बढ़ गया। इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
