publicuwatch24.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उप मुख्यमत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर एक के बाद एक मंत्रियों के बयान सामने आ रहे हैं. टंकराम वर्मा के बाद अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता हैं, ऐसी भाषा नहीं होनी चाहिए. शब्दों की एक सीमा होती है, इसे समझना चाहिए. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के बयान पर मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे उन्होंने भाषा की सीमा नहीं समझी, वैसे ही उन्होंने भ्रष्टाचार में भी सीमा नहीं समझी, ऐसा भ्रष्टाचार किया जो कहीं नहीं हुआ. उन्होंने भ्रष्टाचार में भी नवाचार किया. उनके परिवार के किसी पर टिप्पणी की जाए तो उन्हें भी अच्छा नहीं लगेगा. हमारी पार्टी में गिरे हुए को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का काम नहीं करते हैं. नक्सली बारसे देवा और उसके 16 साथियों के तेलंगाना में आत्मसमर्पण की आ रही खबरों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.
वहीं कांग्रेस कार्यकारिणी का अब तक नहीं गठन नहीं होने पर विजय शर्मा ने कहा कि दीपक बैज कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं, अच्छा काम कर रहे हैं. संगठन का विषय है, लेकिन उनकी टांग कितनी खींची गई है, यह देखना होगा. पुलिस कमिश्नरी प्रणाली को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जल्द लागू होगी. तैयारियां लगभग पूरी है. अधोसंरचना का पूर्वावलोकन किया जा चुका है. 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
