publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली/अंडमान। इंडिगो पायलट सांसद राजीव प्रताप रूडी की MP बृजमोहन अग्रवाल ने तारीफ की। उन्होंने बताया, अंडमान–निकोबार में एस्टीमेट कमेटी की बैठक की सफल समाप्ति के उपरांत चेन्नई के लिए प्रस्थान किया।इस दौरान इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में बिहार के सारण से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी से आत्मीय भेंट हुई, उनके स्नेहिल स्वागत ने इस यात्रा को और भी विशेष बना दिया। गौरवपूर्ण क्षण यह रहा कि इस फ्लाइट का संचालन स्वयं रूडी जी ने किया जो खुद एक अनुभवी कमर्शियल पायलट हैं। इस उड़ान में लगभग 8 माननीय सांसदों एवं संसद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे। संसदीय दायित्वों के अंतर्गत सम्पन्न यह यात्रा न केवल अनुशासन और समर्पण की मिसाल रही, बल्कि सभी के लिए एक स्मरणीय और प्रेरणादायक अनुभव भी बनी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
