Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा

    October 28, 2026

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    October 28, 2026

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा
    • सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न
    • कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
    • द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • अर्नब तूफान के बीच छात्रों का प्रदर्शन : अधूरे स्कूल भवन को लेकर 15 किमी पैदल चलकर पहुंचे मैनपुर, SDM-BEO कार्यालय का किया घेराव
    • प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा
    • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में रायपुर में जनसुनवाई, 28 प्रकरणों की सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

      October 28, 2026

      कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

      October 28, 2026

      द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान

      October 28, 2026

      प्रेसवार्ता: पुरानी नीति के तहत ही होगी धान खरीदी, कम उत्पादन में भी 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक बोनस देने पर अभी निर्णय नहीं- कृषि मंत्री रामविचार नेताम

      October 28, 2026

      बच्चों की सुरक्षा के साथ उनकी प्रतिभा, कौशल और आत्मविश्वास को भी मिले पूरा अवसर: डॉ. वर्णिका शर्मा

      October 28, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक
    रायपुर

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 31 दिसंबर को होगी कैबिनेट बैठक

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherDecember 23, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CM Vishnudev Sai - 1
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में नये साल से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य की कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 31 दिसंबर 2025 को महानदी भवन में आयोजित होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लगेगी। इससे पहले 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद मीडिया को ब्रीफिंग भी दी गई थी।
    आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरणों की वापसी कैबिनेट की बैठक में एक अहम निर्णय आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक प्रकरणों के निराकरण/वापसी संबंधी प्रक्रिया को मंजूरी देना रहा। मंत्रिपरिषद ने इसके लिए उप समिति का गठन करने का निर्णय लिया। इस समिति द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्रकरणों की समीक्षा कर उनके विरुद्ध दर्ज मामलों की वापसी के लिए सिफारिशें मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत की जाएंगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के प्रावधानों के अनुरूप है।
    नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के अच्छे आचरण और नक्सलवाद उन्मूलन में योगदान को ध्यान में रखकर उनके खिलाफ दर्ज प्रकरणों की वापसी पर विचार किया जाएगा। प्रकरण वापसी की प्रक्रिया के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को प्रस्तुत करेगी। पुलिस मुख्यालय विधि विभाग की अभिमत सहित प्रस्ताव मंत्रिपरिषद उप समिति के समक्ष रखेगा। संसदीय या केंद्रीय अधिनियम से संबंधित प्रकरणों के लिए भारत सरकार से आवश्यक अनुज्ञा प्राप्त की जाएगी। अन्य प्रकरणों को न्यायालय में लोक अभियोजन अधिकारी के माध्यम से वापसी के लिए जिला दंडाधिकारी को भेजा जाएगा। इस निर्णय से न केवल नक्सलियों के पुनर्वास में मदद मिलेगी, बल्कि शांति प्रक्रिया और नक्सलवाद उन्मूलन को भी बल मिलेगा।
    जन विश्वास विधेयक (संशोधन) कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ जन विश्वास (प्रावधानों का संशोधन) (द्वितीय) विधेयक, 2025 का प्रारूप भी मंजूर किया। यह विधेयक राज्य के 14 विभिन्न अधिनियमों में समयानुकूल और नागरिकों के अनुकूल संशोधन लाने के उद्देश्य से लाया गया है। मंत्री परिषद ने कहा कि कई अधिनियमों में उल्लंघन पर जुर्माना या कारावास के प्रावधान न्यायिक प्रक्रिया को लंबा खींच देते हैं। इससे आम नागरिक और व्यवसाय प्रभावित होते हैं। जन विश्वास विधेयक के द्वितीय संस्करण से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा। इस विधेयक में छोटे उल्लंघनों के लिए प्रशासकीय शास्ति का प्रावधान रखा गया है, जिससे मामलों का त्वरित निपटारा संभव होगा, न्यायालयों का बोझ कम होगा और नागरिकों को शीघ्र राहत मिलेगी। इसके साथ ही अधिनियमों में लंबे समय से अपरिवर्तित दंड राशि को संशोधित करने का प्रावधान भी किया गया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने जन विश्वास विधेयक का द्वितीय संस्करण लाकर सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा दिया।
    प्रथम अनुपूरक अनुमान और विनियोग विधेयक कैबिनेट ने प्रथम अनुपूरक अनुमान वर्ष 2025-2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने के संबंध में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक, 2025 को भी मंजूरी दी। यह कदम राज्य की वित्तीय योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अहम माना जा रहा है। कैबिनेट बैठक का महत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई यह बैठक राज्य के विकास, नक्सलवाद उन्मूलन, सुशासन और नागरिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में लिए गए निर्णयों से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि कानूनों का पालन और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाएं भी प्रभावी और तेज़ होंगी। मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    October 28, 2026

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    October 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा

    By Publicuwatch AutherOctober 28, 20260

    publicuwatch24.-कवर्धा । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत कवर्धा द्वारा…

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    October 28, 2026

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    October 28, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पंडरिया महाविद्यालय में 29 अक्टूबर को होगा ‘विकसित भारत युवा संवाद : नो योर वोट’ कार्यक्रम, मतदान के महत्व और एसआईआर प्रणाली पर जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे युवा

    October 28, 2026

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न

    October 28, 2026

    कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों की देखभाल पर फोकस, छत्तीसगढ़ में 49 डॉक्टरों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201978

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.