publicuwatch24.-रायपुर। चिरमिरी में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत 9 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए की लागत से बनने वाले नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक चिरमिरी भवन का भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय, नगर निगम सभापति श्री संतोष सिंह तथा एमआईसी सदस्य मनोज डे विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि यह नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक भवन अत्याधुनिक अधोसंरचना, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं शैक्षणिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक तकनीकी शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
उन्होंने यह घोषणा भी की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं GIS/GPS की दो नई शाखाएं प्रारंभ की जाएंगी। इन शाखाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों, औद्योगिक जरूरतों और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
इस दौरान नवीन भवन निर्माण और नई शाखाओं की शुरुआत को चिरमिरी एवं आसपास के क्षेत्र के शैक्षणिक और तकनीकी विकास के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया गया।
Trending
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Thursday, June 25
