publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा. पोस्ट ऑफिस चांपा में मासिक किस्त जमा कराने के नाम पर एजेंट दीपक देवांगन ने 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम दिया. आरोपी ने पिछले 5 सालों में लगभग 200 खाताधारकों को फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर चपत लगाई. एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, चांपा निवासी राजकुमार देवांगन ने 16 दिसंबर को चांपा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वर्ष 2018 से उसके पोस्ट ऑफिस चांपा में दो खाते थे, जिनमें वह एजेंट दीपक कुमार देवांगन के माध्यम से हर महीने 1500 रुपए की किस्त जमा करता था. उसने कुल 66,000 जमा करने दिए, लेकिन एजेंट ने केवल 6,900 रुपए ही खाते में जमा किए और बाकी 59,100 की राशि उसके खातों में फर्जी एंट्री, हस्ताक्षर और पोस्ट ऑफिस का फर्जी सील लगाकर गबन कर ली गई. इसी तरह आरोपी एजेंट दीपक देवांगन ने लगभग 200 खाता धारकों के साथ उनकी मासिक किस्त लेकर विगत पांच वर्षों से लगभग 1 करोड़ से अधिक राशि का धोखाधड़ी किया गया.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को विवेचना लिया. आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया. आरोपी दीपक देवांगन ने बताया कि धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को ऑनलाइन बेटिंग एप के माध्यम से हार गया. पुलिस ने उसके कब्जे से 1 मोबाइल, 2 फर्जी सिम, 4 बैंक खाता, लगभग 150 पोस्ट ऑफिस का खाता, एजेंट का लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त किया. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर दिया भेजा गया है.
Trending
- पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
- छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
- डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
- भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
Thursday, June 25
