Publicuwatch24.com-बिलासपुर। न्यायधानी को रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब बड़े तालाब में एक महिला की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान चंद्रकली कुर्रे उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। ये पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरी सतनाम नगर की है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने मायके अमेरी में रह रही थी। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला को शराब पीने की आदत थी। पुलिस के अनुसार मौत का कारण तालाब में डूबना प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने मौके पर मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल सकरी पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
