publicuwatch24.-रायपुर। 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में गिरफ्तार राज्य प्रशासनिक सेवा की निलंबित अधिकारी सौम्या चौरसिया को ईडी ने आज स्पेशल कोर्ट में पेश किया. ईडी ने मंगलवार को पूछताछ के बाद सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया था. अब आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. बता दें कि सौम्या चौरसिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला में पूछताछ के लिए मंगलवार को तलब किया था. लंबी पूछताछ के बाद ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया था. सौम्या चौरसिया कोयला घोटाला मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल हैं. इससे पहले मई महीने में सुप्रीम कोर्ट की शर्तों पर सौम्या चौरसिया समेत छह आरोपियों को रिहा किया गया था. रिहाई के दौरान कोर्ट ने उन्हें राज्य से बाहर रहने के निर्देश भी दिए थे.
इसे भी पढ़े छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 से 2023 तक शराब नीति को बदलकर चहेते सप्लायरों के माध्यम से शराब घोटाला हुआ. इसमें लाइसेंस की शर्तें ऐसी रखी गई कि चहेती कम्पनियों को काम मिल सके. उन कंपनियों ने नकली होलोग्राम और सील बनवाई. यह काम नोएडा की एक कंपनी ने किया. इसके बाद नकली होलोग्राम लगी शराब की महंगी बोतलें सरकारी दुकानों के माध्यम से बिक्री करवाई गई. चूंकि नकली होलोग्राम था तो बिक्री की जानकारी शासन को नहीं हो पाती थी और बिना एक्साइज टैक्स दिए शराब की बिक्री होती रही. इस तरह से शासन को 2165 करोड़ रुपए के टैक्स का चूना लगाया गया. यह रकम कांग्रेस भवन बनवाने से लेकर नेताओं, अधिकारियों और मंत्रियों तक बंटे.
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Monday, September 28
