publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल और महारानी अस्पताल में कैंसर क्लिनिक के निर्माण का मुद्दा उठाया. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आश्वस्त किया कि जनवरी में ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा. जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने प्रश्नकाल के दौरान जगदलपुर में स्थित महारानी अस्पताल के निर्माण कार्योंं की स्वीकृति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैंसर क्लिनिक का निर्माण किया जाना है. इसमें स्वीकृति कब प्रदान हुई. मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 12 जून 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई. इस पर विधायक ने कहा कि 6 माह के बाद यह प्रक्रिया किस-किस तरीके से होकर गुजरी है, क्योंकि अब तक केवल टेंडर का काम ही चल रहा है. इसमें क्या स्थिति है?
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि पिछले 7 महीना पहले हम प्रवास पर गए थे. इसमें माताओं के लिए एमआरटी भवन बनाए जाने की मांग की गई थी. इसे ध्यान में रखते हुए एमआरडी भवन की स्वीकृति की घोषणा की गई थी. इसका टेक्निकल अनुरूप होता है, जो प्राइवेट एजेंसी हायर करके इसका डीपीआर बनाते हैं. ईएनसी के माध्यम से इसकी स्वीकृति प्रक्रिया जारी होती है, जल्द ही इसका निर्माण ही जाएगा. इस पर किरण सिंह देव ने कहा कि जब 6 महीना तक टेंडर की प्रक्रिया ही शुरू नहीं होगी तो आखिरकार निर्माण कब होगा? सुपर स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बनना है, उसका भी निर्माण कार्य आखिर कब से शुरू होगा दोनों का कार्य कब तक शुरू हो जाएगा? मंत्री ने कहा कि मैं यह आश्वस्त करता हूं कि अगले महीने जनवरी में ही इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा.
Trending
- छत्तीसगढ़ दौरे पर स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात
- दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बोलेरो पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद
- चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
- ‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त
- सिरोही नस्ल के बकरे ने बदली बृजलाल की तकदीर
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
Monday, October 26
