publicuwatch24.-कोरबा। जिले में ईसाई समुदाय के प्रार्थना सभा को लेकर जमकर बवाल हुआ। ईसाई समुदाय और हिंदू संगठन आमने-सामने आ गए। मामला थाने तक पहुंचा। वहां भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सुतर्रा गांव में ईसाई समुदाय के लोगों ने खेत में पंडाल लगाकर प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। सभा को पास्टर बजरंग जायसवाल लीड कर रहे थे। आरोप है कि वह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। सरपंच की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
दरअसल, रविवार सुबह सुतर्रा गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसकी जानकारी सरपंच संतोषी बाई को मिली। सरपंच की शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। इस दौरान बजरंग दल के जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि बजरंग जायसवाल के साथ बाहर से कुछ लोग आए थे। सभा में बीमारी और तकलीफों को ठीक करने का दावा किया जा रहा था। पास्टर पहले भी कटघोरा में चंगाई सभा आयोजित कर चुका है। जेल भी जा चुका है।
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Sunday, October 25
