publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविवार 14 दिसंबर से हो चुकी है। सत्र के पहले दिन सदन में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन डॉक्युमेंट 2047 पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्युमेंट 2047 से जुड़ी तमाम जानकारियां सदन में दी। वहीं आज शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन है। आज सत्र के दौरान पहला अनुपूरक बजट पास होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल होगा। आज होने वाले प्रश्न काल में सीएम विष्णुदेव साय समेत तीन मंत्री मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, गुरु खुशवंत, रामविचार नेताम सवालों का जवाब देंगे। आज सदन की कार्रवाई हंगामे दार रहने के आसार है।
वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अवधि बढ़ा दी गई। पहले विधानसभा का शीतकालीन सत्र 17 दिसंबर तक चलने वाला था। वहीं अब सत्र की अवधि बढ़ाकर 19 दिसंबर कर दी गई है। इसका मतलब है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब 19 दिसंबर तक चलेगा। वहीं 19 दिसंबर को सदन में वंदे मातरम पर भी चर्चा होगी। बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लॉ एंड ऑर्डर, धान, जमीन दर, बिजली जैसे मामले गूंजेंगे। विपक्ष के विधायक इन मुद्दों के साथ बिजली बिल, बढ़ती महँगाई, क़ानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Sunday, October 25
