Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन बाड़ा, रायपुर में शाम 7 बजे से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर छात्रावास अध्यक्ष पुरुषोत्तम नेताम सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Sunday, September 27
