publicuwatch24.com-राजनांदगांव। मध्यप्रदेश के बालाघाट पुलिस ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव रेंज के कवर्धा से सटे एक जंगल से लाखों रुपए बरामद किया है। बालाघाट पुलिस ने रेंगाखार से सटे सिरका के जंगल से नक्सलियों द्वारा छुपाए गई रकम को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आत्मसर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर पुलिस को यह सफलता मिली है। वहीं केंद्रीय एजेंसियां भी आत्मसर्पित नक्सलियों से पूछताछ कर अहम जानकारी हासिल कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बालाघाट पुलिस ने रेंगाखार की सीमा पर स्थित सिरका के जंगल से 11 लाख रुपए जब्त किया है। नक्सलियों ने उक्त रकम को जमीन में डंप कर रखा था। इसके अलावा पूछताछ में नक्सलियों की ओर से कुछ और हथियार छुपाने संबंधी जानकारी भी दी है। आत्मसर्पण करने के पश्चात नक्सलियों से लगातार केंद्रीय एजेंसियां भी सवाल-जवाब कर रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की राज्य की खुफिया एजेंसी भी एक-दूसरे के यहां पहुंचकर गोपनीय जानकारी हासिल कर रही है। बताया जा रहा है कि आत्मसर्पित नक्सलियों की ओर से पुलिस को सहयोग एक सीमित दायरे में मिल रहा है। यानी पुलिस को ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। इससे परे केंद्र की आईबी, एनआईए व राज्य की खुफिया एजेंसियां तीनों राज्यों के आत्मसर्पित नक्सलियों से बारी-बारी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस को नक्सल मोर्चे में कई बड़ी जानकारियां जल्द ही हाथ लगेगी।
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Sunday, September 27
