publicuwatch24.com-रायपुर। तेलंगाना में 32वीं सीनियर एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का 10 से 20 दिसंबर तक आयोजन किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने 2 स्वर्ण समेत 4 मेडल जीते हैं। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ से कैलाश मुरारका ने जानकारी दी कि इसमें छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के 36 तीरंदाज, कोच और मैनेजर भाग ले रहे हैं।
स्वर्ण पदक (30 मीटर): विकास कुमार
रजत पदक (50 मीटर): चांदनी साहू
स्वर्ण पदक (बालिका टीम): झारखंड को पराजित कर शानदार जीत कांस्य पदक
(ओपन/ग्राउंड इवेंट): विकास कुमार
सब जूनियर के खिलाड़ियों को सीनियर वर्ग में मिला मेडल
खास बात यह है कि चांदनी साहू और विकास कुमार, यह दोनों जूनियर सब जूनियर के खिलाड़ी हैं ,और सीनियर वर्ग में मेडल प्राप्त किए। मुरारका ने बताया कि नवंबर में ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में भी इन्हीं लोगों ने गोल्ड मेडल हासिल किया था। कुछ दिन पहले नेशनल गेम से इन्हीं खिलाड़ियों ने चार-चार मेडल लेकर आए थे। आगामी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जो राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस स्पर्धा में भी यही टीम फिर से कमाल करेगी और छत्तीसगढ़ को मेडल दिलाएगी।
टीम का रायपुर आने पर शानदार स्वागत
बता दें कि छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री और डिप्टी सीएम अरुण साव। विधायक पुरंदर मिश्रा ,मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, संगठन के सचिव आयुष मुरारका, टी टी बहरा और आत्माराम, समेत अनेक तीरंदाजो और कोच मैनेजर ने मेडल प्राप्त खिलाड़ियों का वंदन अभिनंदन स्वागत किया।
Trending
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत
- सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान: उम्र नहीं बनी हुनर की सीमा, ‘जशपुर सियान आइडल’ में वरिष्ठ नागरिकों ने दिखाई प्रतिभा
- बलौदाबाजार जिला प्रशासन की सतर्कता से बाढ़ प्रभावित 120 लोगों का सफल रेस्क्यू
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने निभाई अहम भूमिका; CM साय ने वीडियो कॉल कर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा
- स्वर्ण पदक विजेता टीम की सदस्य संजू देवी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
Saturday, September 26
