publicuwatch24.com-रायगढ़। बीते 10-11 दिसंबर की देर रात जूटमिल थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की जब थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में गश्त कर रही टीम ने ओडिशा से रायगढ़ की ओर आ रहे डाला बॉडी ट्रक को छातामुड़ा चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरे इंजन और कत्थई रंग की बॉडी वाले ट्रक में बड़ी मात्रा में लोहे के विभिन्न पार्ट्स सहित अवैध कबाड़ लोड कर रायगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर छातामुड़ा चौक पर सघन वाहन जांच करते हुए रात करीब 2 बजे मुखबिर के बताए हुलिए से मेल खाता ट्रक क्रमांक CG 08 L 3947 ओडिशा की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोककर पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम दिलीप कुमार यादव, निवासी मिल्की सिकरिया थाना जहानाबाद, बिहार बताया।
गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक के डाला में बड़े पैमाने पर लोहे के पार्ट्स और कबाड़ भरा मिला। कबाड़ के संबंध में पूछे जाने पर चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और न ही वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। अवैध परिवहन और चोरी के माल की आशंका के चलते पुलिस ने ट्रक को धर्मकांटा ले जाकर तौल कराया, जिसमें वाहन और कबाड़ का कुल वजन 34,980 किलोग्राम पाया गया। वाहन का वजन 9,450 किलोग्राम तथा कबाड़ का कुल वजन 25,530 किलोग्राम दर्ज हुआ। बरामद कबाड़ और ट्रक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। प्रकरण में ट्रक चालक दिलीप कुमार यादव के विरुद्ध थाना जूटमिल में इस्तगासा क्रमांक 03/25 दर्ज कर धारा 35(क)(ड) BNSS तथा 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव अहेर के साथ प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, आरक्षक सुरेंद्र कुमार बंशी और धनेश्वर भगत की सक्रिय भूमिका रही।
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Sunday, September 27
