Publicuwatch24.com-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने गई एक एचआईव्ही महिला मरीज की पहचान उजागर करने का मामला सामने आया है। गर्भवती महिला के पति का आरोप है कि, स्टाफ नर्सों ने अन्य मरीजों के सामने पत्नी की बीमारी की बात कही। उससे बेड भी साफ करवाया। अब पति ने मेडिकल कॉलेज के डीन और परपा पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है।
दरअसल, गर्भवती महिला डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज के गायनिक वार्ड पहुंची थी। महिला एचआईव्ही मरीज भी है। पति का आरोप है कि ड्यूटी में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ नर्सों ने बदसलूकी की। एचआईव्ही बीमारी को सबके सामने उजागर कर दिया। अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि इसके साथ मत रहो तुम्हें भी एचआईव्ही हो जाएगा। महिला के पति ने परपा पुलिस थाने में दी अपनी शिकायत में कहा है कि, जिस बेड में उसकी पत्नी को भर्ती किया गया उस बेड की सफाई भी उसी से करवाई गई। इधर, मेडिकल कॉलेज के डीन प्रदीप बेग का कहना है कि अस्पताल अधीक्षक के माध्यम से गायनिक डिपार्टमेंट के एचओडी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनकी तरफ से जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से की भेंट
- एशियन गेम्स में संजू देवी का स्वर्णिम कमाल, डिप्टी CM अरुण साव ने वीडियो कॉल कर दी बधाई
- एशियन गेम्स में अभय सिंह का शानदार प्रदर्शन, स्क्वैश में भारत को दिलाया रजत पदक
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान : जशपुर में वॉकथॉन के जरिए गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
- बस्तर के डोंगाघाट में बाढ़ में फंसे 18 लोगों को वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया
- सेवा संकल्प अभियान : धमतरी के 86 आंगनबाड़ी केंद्रों में ’आंगन मिलन’ का आयोजन
- विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार
- बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा
Sunday, September 27
