publicuwatch24.-राजनांदगांव। असामाजिक तत्वों और अवैध गांजा, शराब तथा नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। 5 दिसंबर को पुलिस ने 3.38 लाख रुपए से ज्यादा की 272.100 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य फरार है।
5 दिसंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमड़ीबोड से राजनांदगांव की ओर आ रही एक काले रंग की अल्टीस कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना प्रभारी ऐमन साहू के नेतृत्व में आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान तुमड़ीबोड की ओर से आ रही टोयोटा अल्टीस कार (क्रमांक CG 04 J F1800) को रोकने का प्रयास किया गया। हालांकि, चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और कमला कॉलेज रोड से कौरिनभांठा होते हुए रायपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर ठाकुरटोला के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज आचार्य (38, निवासी बोरसी, दुर्ग) और रोशन साहू (26, निवासी धौराभांठा, धमधा) के रूप में हुई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग ब्रांडों की अंग्रेजी शराब मिली। जब्त शराब में मेकडॉवल नंबर-1, रॉयल चैलेंजर्स गोल्डी व्हिस्की, रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की, सिग्नेचर प्राइम गैंग व्हिस्की, ओल्ड मंक, ब्लेंडर्स प्राइड प्रीमियम व्हिस्की और गोवा व्हिस्की शामिल हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन
- पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा
- चिरायु योजना से जन्मजात समस्या से मिली राहत, तीन बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
- छत्तीसगढ़ के ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय पहचान, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को SKOCH गोल्ड अवार्ड
- मिट्टी से समृद्धि की ओर : ‘बिहान’ से मिली उड़ान, हेमलता पटेल ने लिखी महिला सशक्तिकरण की नई इबारत
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बस्तर में राहत-बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं तेज
- चिरायु योजना ने बदली बस्तर की मासूम परिक्रमा की जिंदगी, अब सुनती है आवाजें और स्कूल में सीख रही नई बातें
- जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर, अकलासरई के सुरेश प्रसाद ने तैयार किया बेहतर कल
Saturday, September 26
