publicuwatch24.-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार रजत जयंती पर्व पर बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा शुक्रवार को वन एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वन परिक्षेत्र बल्दाकछार अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसदा एवं शासकीय प्राथमिक शाला परसदा में “एक पेड़ छत्तीसगढ़ महतारी के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। वन परिक्षेत्र सोनाखान के ग्राम पठियापाली स्थित प्राथमिक शाला प्रांगण में तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया।वन परिक्षेत्र देवपुर अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोसमसरा में स्कूली बच्चों द्वारा चित्रकला, वन सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता एवं खेल गतिविधियों में भाग लेकर वन एवं वन्यजीव सुरक्षा का संकल्प लिया गया। वन परिक्षेत्र अर्जुनी अंतर्गत अर्जुनी वन विश्राम गृह में हर्बल मेला आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय वैद्यराजों ने उपस्थित जनों को जड़ी-बूटियों की पहचान कराई तथा विभिन्न रोगों में उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी। परिवृत्त सिमगा अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कचलोन में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। के प्रति जागरूक किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय, तेंदूपत्ता संग्राहक, विद्यार्थियों एवं स्थानीय जनों को वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।
Trending
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Monday, November 9
