publicuwatch24.-बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक और जिला विपणन अधिकारी ने चपोरा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चपोरा केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना एक किसान के वाहन में बाहर ले जाते हुए पाया गया।
इसकी जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा और खाद्य निरीक्षक कोटा द्वारा की गई। जांच में ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि 8 दिसंबर को होने वाली धान खरीदी के टोकन के लिए धान भरने हेतु उन्होंने केंद्र के चौकीदार संजय यादव से बारदाना मांगा था, जिसे वे अपने वाहन में लेकर जा रहे थे। इसकी पुष्टि केंद्र स्तर पर भी की गई। केंद्र में इस अनियमितता के पाए जाने पर खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार को तत्काल निलंबित किया गया।
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Saturday, October 24
