publicuwatch24.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज सूरजपुर रंगमंच में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शामिल होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज की अमूल्य शक्ति हैं और उनके सम्मान, अधिकारों एवं समान अवसरों को सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील होकर उन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करे, जिससे वे आत्मनिर्भर होकर समाज की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ सकें।
कार्यक्रम में विधायक श्री भुलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता राजवाड़े , सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन, संचालक समाज कल्याण श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
समारोह में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, जानकारीपरक गतिविधियाँ, स्वास्थ्य परामर्श तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। दिव्यांग कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया।राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Saturday, October 24
