publicuwatch24.–राजनांदगांव। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है. हर वार्ड में कुत्तों के झुंड लोगों को दौड़ाने और हमला करने की घटनाएँ बढ़ रही हैं, खासकर रात के समय खतरा और भी ज्यादा रहता है. कुत्तों के काटने के अधिकतर मामले छोटे बच्चों में सामने आ रहे हैं. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बना हुआ है. नगर निगम द्वारा हर साल लाखों रुपये खर्च कर बधियाकरण अभियान चलाने के बावजूद कुत्तों की संख्या में कमी नहीं आ रही, जिससे शहरवासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं.
बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नगर निगम ने दोबारा बड़े पैमाने पर बधियाकरण अभियान शुरू किया है. जुलाई से अब तक निगम की टीम ने करीब 800 कुत्तों का बधियाकरण किया है, जबकि नैन फाउंडेशन सर्विसेस को 1000 और कुत्तों के बधियाकरण का नया कार्यादेश जारी किया गया है. फिलहाल कुछ चुनिंदा वार्डों में कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण किया जा रहा है, जबकि बसंतपुर, गंजलाईन, मोतीपुर रामनगर, बल्देवबाग, गोलबाजार और लखोली जैसे क्षेत्रों में कुत्तों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है. नगर निगम का दावा है कि अभियान तेज होने से शहर में कुत्तों से होने वाली घटनाओं में कमी आएगी.
Trending
- मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग : निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े, पुलिस से हुई झूमाझटकी
- साय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 30 सितम्बर को, महानदी भवन में जुटेंगे तमाम मंत्री…
- जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य : प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन
- सेवा संकल्प अभियान: खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
- बस्तर दशहरा 2026 : सिरहासार भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई डेरी गड़ाई की रस्म
- भारी बारिश के चलते जिले में सभी स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश
- ‘सेवा मेरा योगदान’: बिहान की दीदियों का कचरे से कंचन बनाने का मंत्र
- मिनीमाता महतारी जतन योजना से सुनीता के परिवार को मिली आर्थिक संबल की राह
Friday, September 25
