publicuwatch24.-रायपुर। राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कोंडागांव जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र गोलावण्ड में धान बेचने पहुंचे युवा किसान श्री सूरजु राम ने बताया कि उनके परिवार का 2 एकड़ की जमीन है। आज वे कुल 41 क्विंटल धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने में कोई परेशानी नही हुई। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की खरीदी से सुविधानजनक होने के साथ-साथ पारदर्शिता भी आई है।
जिले में अब तक 01 लाख 81 हजार क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों से अब तक 01 लाख 81 हजार 275 क्विंटल धान उपार्जित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में गुरूवार की स्थिति में सबसे ज्यादा धान की खरीदी उपार्जन केन्द्र बहीगांव में कुल 9545.60 क्विंटल, गम्हरी में कुल 8887.20 क्विंटल, अरण्डी में कुल 6461.60 क्विंटल, सिंगनपुर में कुल 6471.20 क्विंटल, फरसगांव में कुल 6455.20 क्विंटल और मुलमुला में कुल 6102 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है l
Trending
- ’डिजिटल सुविधा से एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल रहे जरूरी दस्तावेज, शासकीय सेवाओं तक पहुंच हुई सुगम’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
- ’जीराफूल चावल से समृद्धि की नई राह, चांगरो के किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार’
- ’मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर’
- विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर, जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
- दुख के दौर में शारदा को मिला श्रम विभाग की योजना का सहारा
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
Saturday, October 24
