publicuwatch24.-रायपुर। देश में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर माओवादी सरेंडर कर सकते है। यह आत्मसमर्पण नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को हो सकता है। यह आत्मसमर्पण इसलिए भी बड़ा होगा क्योंकि हथियार डालने वाले किसी एक राज्य के नहीं बल्कि एमएमसी यानी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संयुक्त कमेटी के माओवादी सदस्य होंगे। इसके संकेत एमएमसी प्रवक्ता और नक्सलियों के बड़े नेता अनंत की तरफ से मिली है। अनंत ने पिछले दिनों दो पन्ने का प्रेसनोट जारी करते हुए सरेंडर की इच्छा जाहिर की थी।
उन्होंने पुलिस से 15 फरवरी तक एनकाउंटर रोकने की भी अपील की थी। एमएमसी प्रवक्ता अनंत ने अपने मातहत माओवादियों से अपील किया है कि, वे अलग-अलग हथियार डालने के बजाये एक साथ समर्पण करें। इसा तरह तय है कि, नक्सली आत्मसमर्पण के लिए एक साथ पहुंचेंगे। नक्सल प्रवक्ता ने आपसी तालमेल और संपर्क के लिए मोबाइल नम्बर भी जारी किया है। हालांकि उनका कहना यह भी है कि, जिस प्रदेश की सरकार उन्हें ज्यादा तवज्जो देगी, वो उन्हीं के पास हथियार डालेंगे।
Trending
- आर्थिक मदद का झांसा देकर फाइनेंस करवाते थे वाहन, फिर औने-पौने दाम में बेचकर बांट लेते थे रकम, दो आरोपी गिरफ्तार
- वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन,भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
- स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार
- युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ‘सेवा के रंग’ से जन-जन तक पहुंचा रहे विकसित भारत का संकल्प : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- गणेश विसर्जन और झांकी को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट, 1000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा और ट्रैफिक
Friday, September 25
