publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रगतिरत एसआईआर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र सुन्दर नगर, रायपुरा, डी डी नगर, सरोना आदि विभिन्न स्थानों में किया. महापौर मीनल चौबे ने जोन कमिश्नरों, अधिकारियों, बीएलओ से एसआईआर कार्य की प्रगति की जानकारी ली और ड्यूटी पर लगाए गए जोन कार्यालय में मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रकों की कंप्यूटर पर डाटा एंट्री करवा रहे बीएलओ से चर्चा की और एसआईआर कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण करवाने कहा.
महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम क्षेत्र के रहवासी सभी मतदाता नागरिकों से जागरूकता का परिचय देते हुए गणना पत्रक को तत्काल भरकर सम्बंधित बीएलओ को देकर लोकतंत्र मजबूत बनाने में सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील पुनः की. महापौर मीनल चौबे ने बीएलओ द्वारा घर – घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण के अभियान की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और सभी मतदाताओं से गणना पत्रक में सही और स्पष्ट जानकारी देकर बीएलओ को सहयोग कर लोकतान्त्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने सहभागी बनने की एक बार पुनः विनम्र अपील की.
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
