
Publicuwatch24.com-रायपुर। 2 से 15 अगस्त तक तीन चरणों में कार्यक्रम किया जा रहा है। यह “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित है। पहला चरण 2 से 8 अगस्त, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त, तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। रंगोली, सेल्फी, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी जैसे कार्यक्रम होंगे। तीनों चरणों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संस्कृति विभाग इन आयोजनों की जिम्मेदारी संभालेगा।